Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- पटवारी भर्ती परीक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, जिले के 66 केंद्रों पर रहेगी नज़र…

Haldwani news हल्द्वानी में रविवार यानी 12 फरवरी को होने वाली पटवारी भर्ती परीक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट पर है। एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि पूरे जिले में 66 परीक्षा केंद्र हैं, जिन पर पर्याप्त पुलिस फोर्स तैनात रहेगी, साथ ही सीसीटीवी कैमरे और वीडियो कैमरों से भी भर्ती परीक्षा की मॉनिटरिंग की जाएगी।

इसके अलावा परीक्षा केंद्र में तैनात पुलिसकर्मी भी मोबाइल नहीं ले जा पाएंगे, साथ ही परीक्षा देने आने वाले परीक्षार्थियों की पर्याप्त चेकिंग भी की जाएगी, एसएसपी पंकज भट्ट का कहना है कि जिले में शांतिपूर्वक परीक्षा संपन्न हो उसके लिए पुलिस प्रशासन ने सारी तैयारियां कर ली हैं। गौरतलब है कि पिछले माह पटवारी भर्ती परीक्षा होने के बाद पेपर लीक किए जाने का खुलासा हुआ था और वर्तमान में बेरोजगारों के आंदोलन को देखते हुए भी पुलिस खासा मुस्तैद नजर आ रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]