Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी – सीएम धामी के कचरा मुक्त हल्द्वानी अभियान की मेयर और नगर आयुक्त ने गाँधी जयंती पर की शुरूवात…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी शहर को कचरा मुक्त हल्द्वानी अभियान की शुरुआत कर नगर निगम को हल्द्वानी शहर को चमकाने का एक टास्क दिया है जिसको गंभीरता से लेते हुए नगर निगम ने इसकी शुरुआत कर दी है आज सोमवार 2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन नगर निगम के मेयर डॉक्टर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला और नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय के नेतृत्व में कचरा मुक्त हल्द्वानी अभियान का आगाज हो गया है। इसकी शुरुआत रेलवे स्टेशन के पास से की गई है जहां बड़ी मात्रा में कचरा मिला जिसको नगर निगम की पूरी टीम ने साफ किया है।


इसके अलावा हल्द्वानी रेलवे स्टेशन के पास भारी मात्रा में कूड़ा और कचरा सफाई करने के साथ-साथ वहां रह रहे लोगों को तीन दिन का समय दिया गया है। कि वह अपने घर के आसपास के कूड़े और कचरे को नगर निगम द्वारा दिए गए बैग में भरकर रख दें जिसे नगर निगम साफ करेगा। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय का कहना है कि हल्द्वानी शहर को पूर्ण रूप से कचरा मुक्त बनाने के लिए अब नए अभियान की शुरुआत की गई है। साथ ही लोगों को भी इस अभियान से जोड़ा गया है।

इसके अलावा नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि नगर निगम के मेयर डॉक्टर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला जी की अपील पर अब लगातार कचरा मुक्त अभियान को चलाया जाएगा। खासकर हल्द्वानी रेलवे स्टेशन और उसके आसपास में विशेष साफ सफाई अभियान आज से शुरू कर दिया गया है।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]