Connect with us

उत्तराखण्ड

परेशानियां दूर करने के नाम पर ठग लिए जेवरात।

परेशानियां दूर करने के नाम पर महिला से जेवरात ठग लिये गये। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है। शान्ति राजौरिया पत्नी स्व. प्रेमपाल राजौरिया निवासी मुनगली गार्डन ने बताया कि वह बीती 29 जुलाई की दोपहर अपने विद्यालय से वापस घर आ रही थी कि तभी भोलानाथ गार्डन में दो युवक उसे मिले।

दोनों ने उसे रोक कर यह कहा कि तुम्हारे ऊपर बहुत परेशानियां हैं, जिसे वह ठीक कर देंगे। इस बीच दोनों ठगों ने उसे सम्मा‌ेहित कर लिया और सोने की चार चूड़ियां, दो अंगूठी उतरवा कर एक रूमाल में रख दी और कहा कि वह उसे थैले में रख ले और घर जाकर ही खोले।

घर पहुंचने पर जब महिला ने रूमाल खोला तो जेवरातों की जगह पत्थर व प्लास्टिक की चूड़ियां देखकर उसके पैरोंतले जमीन खिसक गई। महिला ने मामले की सूचना पुलिस को दी है। महिला का कहना है कि उसके पति का कुछ समय पूर्व ही देहांत हुआ है, जिसके चलते वह सदमे में है और ठगों के चंगुल में फंस गई। पुलिस ने महिला से ठगों के बारे में जानकारी जुटाने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]