Connect with us

हल्द्वानी- विधायक से मिले अशोका लेलैंड के कर्मचारी, सुमित हृदयेश ने लगाए उधम सिंह नगर डीएम पर यह गंभीर आरोप…

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- विधायक से मिले अशोका लेलैंड के कर्मचारी, सुमित हृदयेश ने लगाए उधम सिंह नगर डीएम पर यह गंभीर आरोप…

Haldwani news अशोक लेलैंड में कार्य कर रहे अस्थायी कर्मचारी हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश के आवास पर मदद की गुहार लगाते हुए पहुँच गए और हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश को अपने साथ हो रहे अन्याय से अवगत कराया और स्थायी नियुक्ति की मांग की कर्मचारियों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर गंभीर आरोप भी लगाये और कहा अगर उनकी मांगें पूरी नहीं होती तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।

हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने बताया कि इससे पूर्व भी अशोक लेलैंड के सैकड़ों अस्थायी कर्मचारियों के साथ उन्होंने कंपनी गेट पर धरना प्रदर्शन किया और वह सफल रहा। हल्द्वानी विधायक ने उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, कंपनी प्रबंधक और ऊधम सिंह नगर ज़िलाधिकारी युगल किशोर पंत पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अशोक लेलैंड कंपनी और उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय साँठगाँठ से सैकड़ों युवक और युवतियों को डिप्लोमा कराती हैं और उक्त सभी लोगों से फैक्ट्री में काम लिया जाता है और 9 साल का समय पूरा होने के बाद सैकड़ों कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता है।

टॉप की ख़बर 👉  सिरफिरे युवक ने अपनी मां, पत्नी सहित तीन बच्चों को उतार डाला मौत के घाट, पांच हत्याओं से दहली राजधानी

कार्य पूर्ण होने के बाद जो डिग्री उनको दी जाती हैं, वो अन्य फैक्ट्रियों में जाने पर मान्य नहीं होती और इस पूरे प्रकरण की जाँच के लिए हल्द्वानी विधायक उधम सिंह नगर के ज़िलाधिकारी को फ़ोन करते हैं तो ज़िलाधिकारी निरंकुश रवैया अपनाते हुए टालमटोल करते हैं और फिर फ़ोन उठाना ही बन्द कर देते हैं। पूर्व में फैक्ट्री प्रबंधक द्वारा आश्वासन दिया गया था कि सभी को स्थायी नियुक्ति दी जाएगी पिछले कई माह से वह स्थायी नियुक्ति के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं, इसके बावजूद अब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने कहा अगर इन होनहारो के के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ और उनकी मांगें पूरी नहीं होती तो वह उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, अशोक लेलैंड कंपनी और उधम सिंह नगर ज़िलाधिकारी के दफ़्तर के बाहर उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

टॉप की ख़बर उत्तराखंड तथा देश-विदेश की टॉप ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]

To Top