Connect with us

उत्तराखण्ड

यहां हाथी ने युवक को पटक-पटक कर मार डाला, इलाके में दहशत का माहौल…

इन दिनों हाथी का आतंक बढ़ता जा रहा है। जंगल से बाहर रिहायसी इलाकों में हाथी द्वारा किसानों की फसल को रौदने की खबरें भी दिन प्रतिदिन देखने को मिलता है। मामला उत्तराखंड के ऋषिकेश का है, जहां लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र में नीलकंठ रोड पर हाथी ने एक व्यक्ति को पटक पटक कर मार डाला।

व्यक्ति की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है, शुक्रवार तड़के हाथी नीलकंठ रोड पर पटना वाटर फॉल के नजदीक एक व्यक्ति को पटक पटक कर मार डाला। इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। उक्त रोड पर दिन भर वाहनों और पैदल राहगिरों का मूवमेंट रहता है।

पर्यटक पटना वाटर फॉल की ओर जाते रहते हैं। बहरहाल, लक्ष्मणझूला थाना पुलिस ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि अभी तक व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो सकी है। आस-पास के लोगों का कहना है कि उक्त व्यक्ति अक्सर यहां दिखता था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]