Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी – दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल का सीबीएसई 10वीं व 12वीं में रहा शानदार प्रदर्शन…


दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल एक बार फिर से विद्यार्थियों के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के साथ दिखाई दिया, जिसमें सभी विद्यार्थियों ने परीक्षा उचित अंकों के साथ उत्तीर्ण की । विद्यालय की कक्षा 12वीं की अदिति तरागी 95.2 प्रतिशत अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर रहीं । वहीं 10वीं में चेतना देओपा ने 98.4 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल टॉपर का खिताब अपने नाम किया ।
विद्यालय के 12वीं में अदिति तारागी 95.5 प्रतिशत, आकांक्षा गोस्वामी 94.8 प्रतिशत, देवराज शर्मा 93.8 प्रतिशत (पेंटिंग 100/100), हर्षवर्धन जोशी 92.8 प्रतिशत, तुषार पांडे 92.5 प्रतिशत, लक्ष्य पंत 92.2 प्रतिशत अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर रहे ।
वहीं विद्यालय के 10वीं में चेतना देओपा 98.4 प्रतिशत (सामाजिक विज्ञान, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में 100/100), चित्रार्थ मेहरा 98 प्रतिशत(गणित में 100/100), वैदेही बाजपाई 97.8 प्रतिशत (सामाजिक विज्ञान में 100/100), अनुशा जैन 97 प्रतिशत व दिव्यांशी वेदांत 97 प्रतिशत (इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में 100/100), आरव टिक्कू 96.6 प्रतिशत, मेधांश नयाल 95.6 प्रतिशत अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर रहे । 12वीं कक्षा में पूजा मिश्रा एवं शिवांगी डांगी ने अंग्रेजी विषय में 100/100 अंक प्राप्त किए ।
विद्यालय के प्रबंधक श्रीमान समित टिक्कू, शैक्षणिक डायरेक्टर श्रीमती स्मृति टिक्कू व प्रधानाचार्य श्रीमान रूपक पांडे ने बच्चों को उनके द्वारा प्राप्त किए गए अंकों हेतु सराहना देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]