Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड- उफनते बरसाती नाले में बह गई शिक्षकों की कार, चार शिक्षकों ने कूदकर बचाई जान

इन दिनों पहाड़ों में लगातार बारिश के चलते मैदानी इलाकों में बहने वाले बरसाती नाले उफान पर हैं, रामनगर के धनगढ़ी नाले में बही कार, धनगढ़ी नाले के आज उफान के आने के बाद रौद्र रूप ले लिया, नाले में एक अल्टो कार बह गई गनीमत यह रही कि अल्टो कार में सवार शिक्षकों किसी तरह से जान बचाने में सफल हुए। बता दें कि कुमाऊं और गढ़वाल को जोड़ने वाला नेशनल हाईवे 309 पर स्थित धनगढ़ी नाला आज फिर उफान पर आ गया, इसमें पहाड़ों को जा रही अल्टो कार में सवार चार शिक्षकों की कार बह गई, गनीमत तो यह रही कि शिक्षकों ने किसी तरह कार से कूदकर अपनी जान बचाने में सफल हुए।

जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया, बता दें कि आज चार शिक्षक सुबह अपनी अल्टो कार में सवार होकर जा रहे थे, वही धनगढ़ी नाला उफान पर आया हुआ था, शिक्षकों ने अपनी कार उस बरसाती नाले में डाल दी, जिससे कार बहने लगी हालांकि कार को बहता देख शिक्षक किसी तरह से जान बचाने में सफल हुए, साथ ही इस बरसाती नाले के चलते यहां सुबह से ही यातायात बाधित हुआ, लोग घंटों से पानी कम होने का इंतजार कर रहे थे। वहीं प्रशासन द्वारा जेसीबी के जरिए भी नाले के बीचो बीच आए पत्थरों को भी हटाने का कार्य लगातार जारी है, बता दें कि इस नाले में अब तक दर्जनो लोग अपनी जान गवा चुके हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]