Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: मोटे अनाज के प्रोत्साहन को लेकर भाजपा नेता भुवन जोशी की अनूठी पहल, आयोजित की भुट्टा पार्टी

हल्द्वानी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा मोटे अनाज के प्रोत्साहन और इसके व्यापक उपयोग को बढ़ावा देने के प्रयासों के बीच हल्द्वानी में भाजपा नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता भुवन जोशी ने भुट्टा पार्टी का आयोजन कर लोगों को पारंपरिक उत्तराखंड के मोटे अनाज और उनके स्वास्थ्य लाभों के प्रति जागरूक किया।

नैनीताल रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में नैनीताल सांसद अजय भट्ट, मेयर गजराज बिष्ट, राज्य मंत्री सुरेश भट्ट,मंडी परिषद अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेता, कार्यकर्ता और शहर के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में लोगों ने भुट्टे के साथ ही मोटे अनाज से तैयार विभिन्न पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लिया।

इस अवसर पर भुवन जोशी ने कहा कि वह पिछले कई वर्षों से भुट्टा पार्टी और मोटे अनाज के प्रोत्साहन को लेकर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करते आ रहे हैं। उनका उद्देश्य लोगों को उत्तराखंड के पारंपरिक मोटे अनाज की उपयोगिता, पौष्टिकता और स्वास्थ्य लाभों से परिचित कराना है, ताकि नई पीढ़ी भी अपनी पारंपरिक खाद्य संस्कृति से जुड़ सके।

भुवन जोशी ने कहा कि मोटे अनाज केवल हमारी पारंपरिक खान-पान की विरासत नहीं हैं, बल्कि बदलती जीवनशैली के दौर में स्वस्थ भोजन का महत्वपूर्ण विकल्प भी हैं। उन्होंने लोगों से स्थानीय और पारंपरिक अनाज को अपने भोजन में शामिल करने तथा इनके प्रति दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की।

कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने भुवन जोशी की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से पारंपरिक अनाज और उत्तराखंड की लोक खाद्य संस्कृति को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]