Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: रानीबाग-ज्योलिकोट एनएच बदहाल, गड्ढों से नाराज स्थानीय लोगों ने किया प्रदर्शन, एनएच कार्यालय में तालाबंदी

हल्द्वानी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 15 अक्टूबर तक प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए हैं, लेकिन रानीबाग से ज्योलिकोट जाने वाले मुख्य एनएच की बदहाल स्थिति इन निर्देशों पर सवाल खड़े कर रही है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है, जबकि वीकेंड पर जाम की स्थिति भी सामने आती है। सड़क की बदहाल स्थिति से नाराज भाजपा नेता सचिन शाह के नेतृत्व में क्षेत्र के ग्रामीण आज एनएच कार्यालय पहुंचे। यहां ग्रामीणों ने सड़क की हालत को लेकर जमकर नारेबाजी की और अधीक्षण अभियंता के कार्यालय में तालाबंदी कर विरोध जताया। इस दौरान सचिन शाह ने दूरभाष पर अधीक्षण अभियंता से नाराजगी जताते हुए सड़क की स्थिति जल्द सुधारने और निर्धारित समय के भीतर मार्ग को गड्ढा मुक्त करने की मांग की। उन्होंने कहा कि रानीबाग-ज्योलिकोट मार्ग महत्वपूर्ण एनएच है और इसकी बदहाली के कारण स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों और वाहन चालकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि सड़क की स्थिति में जल्द सुधार नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]