उत्तराखण्ड
हल्द्वानी: भारी बारिश का अलर्ट, 7 सितंबर को कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
नैनीताल। मौसम विभाग की ओर से 7 सितंबर को जनपद नैनीताल में भारी से बहुत भारी वर्षा और आकाशीय बिजली की चेतावनी जारी की गई है। मौसम को देखते हुए जिला मजिस्ट्रेट एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ललित मोहन रयाल ने 7 सितंबर 2026, सोमवार को जनपद के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय और निजी विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।जारी आदेश के अनुसार कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। इसके साथ ही जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, शिक्षक एवं कार्यालय स्टाफ को भी अवकाश अनुमन्य रहेगा।




