Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: मीडिया सेंटर प्रभारी अहमद नदीम को नैनीताल जिला सूचना अधिकारी का अतिरिक्त चार्ज।

हल्द्वानी: जिला सूचना अधिकारी नैनीताल गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन के बाद सूचना विभाग में नई जिम्मेदारी तय कर दी गई है। हल्द्वानी मीडिया सेंटर के प्रभारी अहमद नदीम को जिला सूचना अधिकारी, नैनीताल का अतिरिक्त चार्ज सौंपा गया है। अहमद नदीम अब नैनीताल जिले में जिला सूचना अधिकारी के रूप में विभागीय जिम्मेदारियां संभालेंगे। 12 सितंबर को जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन हो गया था। उनके निधन से सूचना विभाग के साथ ही नैनीताल जिले के पत्रकारिता जगत में भी शोक की लहर दौड़ गई थी। लंबे समय से सूचना विभाग से जुड़े रहे गिरिजा शंकर जोशी के निधन के बाद जिला सूचना अधिकारी के पद का दायित्व अहमद नदीम को सौंपा गया है।अहमद नदीम को सूचना विभाग में कार्य करने का लंबा अनुभव है। उन्हें उधम सिंह नगर एवं हरिद्वार जैसे बड़े जिलों की जिला सूचना अधिकारी के तौर पर कार्य करने का अवसर मिला।इसके अलावा नैनीताल जिले के साथ-साथ बागेश्वर और चंपावत में सहायक जिला सूचना अधिकारी (ADIO) के पद पर भी कार्य कर चुके हैं। जिसके बाद विभिन्न जिलों में काम करने के अनुभव के चलते उन्हें विभागीय कार्यप्रणाली और मीडिया समन्वय का अच्छा अनुभव है।हल्द्वानी मीडिया सेंटर के प्रभारी के तौर पर भी अहमद नदीम लंबे समय से पत्रकारों और सूचना विभाग के बीच समन्वय की जिम्मेदारी संभालते रहे हैं। अब नैनीताल जिला सूचना अधिकारी का चार्ज मिलने के बाद उनके सामने जिले में सूचना विभाग की गतिविधियों को संचालित करने के साथ-साथ प्रशासन और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी।गिरिजा शंकर जोशी के निधन के बाद मिली इस जिम्मेदारी को अहमद नदीम के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के तौर पर देखा जा रहा है। उनके पूर्व अनुभव को देखते हुए विभागीय अधिकारियों और पत्रकारों को उम्मीद है कि वह नैनीताल जिले में सूचना विभाग के कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]