Connect with us

उत्तराखण्ड

देहरादून – सीएम धामी से गन्ना किसानों ने की मुलाकात,समर्थन मूल्य बढ़ाने पर जताया सीएम धामी का आभार…

आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में हरिद्वार के किसानों के प्रतिनिधिमण्डलों ने मुख्य सेवक सदन में भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमण्डल ने वर्ष 2023-24 के लिए राज्य में गन्ना मूल्य में 20 रूपये प्रति क्विंटल वृद्धि करने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किसानों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में 2023-24 के लिए गन्ने की अगेती प्रजाति का मूल्य 375 रूपये प्रति क्विंटल और सामान्य प्रजाति का मूल्य 365 रूपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए योजनाओं का लाभ दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी तेजी से कार्य हुए हैं। राज्य में हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। राज्य सरकार किसानों की हर समस्या का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर भाजपा के हरिद्वार जिलाध्यक्ष श्री संदीप गोयल, रूड़की जिलाध्यक्ष श्री शोभाराम प्रजापति, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री जोगेन्द्र पुण्डीर, गन्ना विकास सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष श्री श्यामवीर सैनी एवं किसानों के प्रतिनिधिमण्डल उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]