Connect with us

आध्यात्मिक

उत्तराखंड- हेमकुंड साहिब समेत उच्च पर्वतीय इलाकों में हुई बर्फबारी, तापमान में आई गिरावट (वीडियो)

उत्तराखंड के मैदानी और पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बारिश के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है, वहीं उत्तराखंड के उच्च पर्वतीय हिमालय क्षेत्रों में हिमपात होने से मौसम में ठंडक आ गई है। चमोली में तीर्थ स्थल हेमकुंड साहिब में बर्फबारी के साथ साथ निचले इलाकों में बारिश से ठंड बढ़ गई है। सिखों के पवित्र तीर्थ श्री हेमकुंड साहिब में बर्फबारी शुरू हो गई है।

चमोली जनपद में लगातार हो रही रुक-रुक के बारिश के चलते ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश से ठंड बढ़ने लगी है। वही हेमकुंड साहिब में लगातार बर्फबारी देखने को मिल रही है, बता दें कि हेमकुंड साहिब के कपाट 10 अक्टूबर को शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे। हेमकुंड साहिब में अब तक लगभग 1 लाख 80 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन कर लिए हैं।

ADVERTISEMENTS

More in आध्यात्मिक

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]