Connect with us

उत्तराखण्ड

देहरादून – पीसीएस एसोशिएशन के अध्यक्ष बने गिरधारी रावत, संयुक्त सचिव बने मनीष कुमार सिंह, इन विषयों पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा …

उत्तराखंड सिविल सेवा (कार्यकारी शाखा) संघ का दो दिवसीय सम्मेलन दिनांक 27 एवं 28 जनवरी को देहरादून के होटल पेसिफिक में संपन्न हुआ। सम्मेलन के पहले दिन माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया गया। सम्मेलन के दूसरे दिन दिनांक 28 जनवरी को अपर मुख्य सचिव उत्तराखंड श्री आनंद वर्धन जी के द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया गया।

माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा उत्तराखंड प्रांतीय सिविल सेवा को राज्य की सर्वोच्च सेवा माना गया तथा यह कहा गया कि इस सेवा संपर्क द्वारा किए गए कार्यों से सरकार की छवि जनता में अच्छी होती है।

सम्मेलन के दूसरे दिन उत्तराखंड सिविल सेवा कार्यकारी शाखा संघ की नवीन कार्यकारिणी का भी चयन किया गया।

नवीन कार्यकारी में श्री गिरधारी सिंह रावत अध्यक्ष, श्री गिरीश गुणवंत महासचिव, श्री अभिषेक त्रिपाठी उपाध्यक्ष एवं श्री मनीष कुमार सिंह संयुक्त सचिव चुने गए। इसके अतिरिक्त कोषाध्यक्ष पद पर श्री गौरव पांडे ऑडिटर के पद पर सुश्री कुमकुम जोशी तथा सांस्कृतिक सचिव एवं के रूप में श्री हिमांशु का चुनाव किया गया।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]