Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: MBPG छात्रसंघ चुनाव में ABVP में बगावत, ITI गैंग को टिकट मिलने पर आर्यन बेलवाल ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का किया ऐलान

हल्द्वानी: कुमाऊं के सबसे बड़े महाविद्यालय एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने छात्रसंघ अध्यक्ष पद के लिए धीरज बिष्ट को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।
ABVP की ओर से प्रत्याशी घोषित होने के बाद संगठन के भीतर विरोध के स्वर भी सामने आए हैं। लंबे समय से विद्यार्थी परिषद के लिए सक्रिय रहे आर्यन बेलवाल को छात्रसंघ अध्यक्ष पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा था, लेकिन टिकट नहीं मिलने के बाद उन्होंने पत्रकार वार्ता कर निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में उतरने का ऐलान कर दिया।
आर्यन बेलवाल के समर्थन में बड़ी संख्या में छात्रों के जुटने का दावा किया जा रहा है। वहीं, ABVP से जुड़े कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी अपने पदों से इस्तीफा देने की बात कही है। इस्तीफा देने वालों ने संगठन के टिकट वितरण पर सवाल उठाते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं।
कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पार्टी ने संगठन के लिए लंबे समय से काम कर रहे आर्यन बेलवाल की जगह आईटीआई गैंग से जुड़े एक युवक को टिकट दिया है। हालांकि, इस आरोप की पुष्टि हम नहीं करते, यह आरोप आर्यन बेलवाल द्वारा लगाया गया है,
आर्यन बेलवाल के निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरने के ऐलान के बाद एमबीपीजी छात्रसंघ चुनाव में मुकाबला और अधिक दिलचस्प हो गया है। अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि टिकट वितरण से नाराज छात्र और संगठन से जुड़े कार्यकर्ता आगामी चुनाव में किस तरह की भूमिका निभाते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]