Connect with us

उत्तराखण्ड

रामनगर- जंगल में घास लेने गई महिला को हाथी ने उतारा मौत के घाट, साथी महिलाओं ने बताया आंखो देखा हाल

रामनगर वन प्रभाग के अंतर्गत ग्राम टेड़ा क्षेत्र में बुधवार को इसी गांव में रहने वाली 45 वर्षीय अनीता देवी उर्फ अन्नी गांव की अन्य दो महिलाओं के साथ जंगल से अपने पालतू जानवरों के लिए घास लेने गई थी, बताया जाता है कि इसी बीच एक हाथी के झुंड ने अनीता पर हमला बोलते हुए उस पर अपनी सूंड से कई वार कर दिए, जबकि साथ में मौजूद अन्य दो महिलाएं अनीता से जंगल में कुछ दूरी पर थी,

पता चलने के बाद साथ में मौजूद महिलाओं ने घटना की जानकारी अनीता के परिजनों एवं ग्रामीणों को दी, साथ ही उन्होंने जंगल में घटी दिल दहला देने वाली घटना का आंखो देखा हाल बताया, ग्रामीणों की घटनाक्रम सुनकर रूह कांप गई। जिसके बाद मौके पर परिजन और ग्रामीणों ने लहूलुहान हालत में अनीता को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया,

घटना के बाद मृतका के परिजनों में कोहराम मचा गया, वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भी अस्पताल पहुंच गए, घटना के संबंध में जानकारी देते हुए वन प्रभाग रामनगर के रेंज अधिकारी शेखर तिवारी ने बताया कि मौके पर वन कर्मियों की गस्त भेज दी गई है,

साथ ही ग्रामीणों से अकेले क्षेत्र में ना जाने की अपील की गई है, उन्होंने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई की गई, तथा वन विभाग द्वारा नियमानुसार मुआवजा देने की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]