Connect with us

आध्यात्मिक

रामनगर- साईकिल से चारधाम का अनूठा सफर पूरा कर घर पहुंचे यह जांबाज युवा

रिपोर्ट – कार्तिक बिष्ट ( रामनगर )

चारधाम की यात्रा करने के लिए यूँ तो हर भक्त बेताब रहता है। जिसमें चारधाम की यात्रा करने वाले अधिकतर भक्त बस, कार, बाइक से यात्रा को पूरी करते हैं। वहीं रामनगर के पांच जुनूनी युवाओं ने चारधाम का सफर साईकिल से पूरा किया है। 15 सौ किलोमटर के इस सफर को रामनगर के युवाओं में 19 दिन में पूरा किया है। आपको बता दें कि पांचों युवा विगत वर्षो में लेह लद्दाख हो या उत्तराखंड के अन्य दुर्गम क्षेत्रों में साइकिल से सफर तय कर चुके हैं।

सोमवार को चारधाम की यात्रा कर वापस लौटे रामनगर निवासी भारत भट्ट, बबिता बिष्ट, दीपक सति लोकेश बिष्ट और संतोष बिष्ट (सोनू) चारधाम यात्रा की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पांचों लोगों ने रामनगर से बद्रीनाथ के लिए एक सितंबर को साईकिल से अपने सफर तय किया था। पूरी यात्रा के लिए उन्होंने 1500 किलोमीटर का रोड मैप तैयार किया था। जिसमें उन्होंने पहले बद्रीनाथ उसके बाद केदारनाथ फिर गंगोत्री और अंत में यमनोत्री की यात्रा की, इस दौरान पांचों लोगों ने पर्यावरण को बचाने का लोगों को संदेश दिया। साथ ही यात्रा में कई चुनौती मूसलाधार बारिश, बुशखलन आदि का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि सभी लोग टेंट लगाकर ही रह रहे थे, जिसमें सभी ने उत्तराखंड सरकार के द्वारा चारधाम मे हो रहे कार्यो की भी प्रशंशा की साथ ही उत्तराखण्ड के लोगो को केदारनाथ जाने के लिए अपील की है।

ADVERTISEMENTS

More in आध्यात्मिक

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]