Connect with us

उत्तराखण्ड

रामनगर (खुलासा) भास्कर की हत्या करने वाले निकले ग्लास फ्रेंड्स… पहले साथ पार्टी की फिर चारों ने उतारा मौत के घाट

सोमवार की सुबह कुछ लोगों द्वारा एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई थी, मामले में पुलिस ने चार हत्या आरोपियों को घटना के कुछ घंटे बाद ही गिरफ्तार कर लिया, आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को एसएसपी पंकज भट्ट ने पांच हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की है।

आपको बता दें कि ग्राम सेमलखलिया निवासी 26 वर्षीय भास्कर पांडे पुत्र स्वर्गीय महेश चंद्र पांडे का शव मोहल्ला खताडी पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर शिक्षा विभाग के एक कर्मचारी के सरकारी आवास में बरामद हुआ था, मामले में मृतक के भाई उमेश पांडे ने कोतवाली पुलिस को अपने भाई की हत्या करने के संबंध में तहरीर सौंपी थी, इस मामले में गठित पुलिस टीम ने आरोपियों की धरपकड़ को लेकर अभियान चलाते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया,

घटना का खुलासा करते हुए एसपी क्राइम जगदीश चंद्र ने बताया कि मृतक भास्कर पांडे और आरोपी कौशल चिलवाल पुत्र राजेंद्र सिंह चिलवाल निवासी शांतिकुंज लखनपुर, हर्षित कोहली निवासी भवानीगंज, अवधेश सिंह जीना पुत्र शिव सिंह जीना निवासी हाल बाबू खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय तथा अभी कश्यप पुत्र सुनील कश्यप निवासी हनुमान मंदिर के पास बंबाघेर ने रविवार की रात अवधेश जीना के सरकारी आवास पर पार्टी के दौरान शराब पी थी,

इसी बीच यह पांच लोग नशे में थे और चारों आरोपियों की मृतक भास्कर पांडे के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद इन लोगों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए, एसपी क्राइम ने बताया कि आरोपी कौशल के खिलाफ पूर्व में कोतवाली में 12 अभियोग पंजीकृत है उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है, साथ ही आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]