Connect with us

उत्तराखण्ड

पिथौरागढ़- DM ने सेना भर्ती रैली को लेकर दी यह बड़ी अपडेट

सेना भर्ती को लेकर पिथौरागढ़ जिला प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है दिनांक 12.11.2024 से 27.11.2024 के दौरान जनपद मुख्यालय पिथौरागढ़ में आयोजित की जा रही प्रादेशिक सेना भर्ती रैली में भीड़ की संभावना को देखते हुए, पिथौरागढ़ जिलाधिकारी द्वारा यह पत्र जारी किया गया है।पत्र के अनुसार, 20.11.2024 से 23.11.2024 के बीच उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड राज्यों के अभ्यर्थियों की भारी संख्या में उपस्थिति की संभावना है। 111 पैदल वाहिनी (प्रादेशिक सेना) कुमाऊं के कमान अधिकारी द्वारा सूचित किया गया है कि उत्तर प्रदेश के अभ्यर्थियों के लिए दानपुर, बिहार में स्थगित हुई भर्ती रैली अब 26.11.2024 से 01.12.2024 के बीच आयोजित की जाएगी।इसलिए, जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश के अभ्यर्थियों को सूचित करने का निर्देश दिया है कि वे चाहें तो इस रैली में भाग लेने के लिए दानपुर, बिहार जा सकते हैं। संबंधित विभागों से इस सूचना को उचित माध्यम से प्रसारित करने का अनुरोध किया गया है ताकि उत्तर प्रदेश के अभ्यर्थी अपनी सुविधा के अनुसार निर्णय ले सकें।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]