Connect with us

उत्तराखण्ड

देहरादून – पीएम मोदी के जन्मदिवस पर ‘स्वच्छता लीग मैराथन’ का हुआ आयोजन, सीएम धामी ने पीएम मोदी की गिनाई उपलब्धियां…

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर नगर निगम देहरादून द्वारा आयोजित ‘स्वच्छता लीग मैराथन’ का शुभारंभ किया। उन्होंने बाबा केदार, भगवान बदरी विशाल और मां गंगा से प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना की है। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के अब तक के 09 साल के कार्यकाल में देश ने अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं। आज दुनिया में भारत का मान, सम्मान और स्वाभिमान बढ़ा है। वैश्विक स्तर पर भारत की शाख बढ़ी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में आयोजित जी20 समिट में पूरी दुनिया ने भारत की संस्कृति और सामर्थ्य को देखा। उन्होंने भारत के श्री अन्न को भी वैश्विक स्तर पर अलग पहचान दिलाने का कार्य किया है। आज भारत विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में केन्द्र सरकार से राज्य को हर क्षेत्र में पूरा सहयोग मिल रहा है। सड़क, रेल और हवाई कनेक्टिविटी का तेजी से विस्तार हो रहा है। पर्यटन, कृषि, बागवानी, शिक्षा, चिकित्सा, तकनीकि क्षेत्र सभी में राज्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस अवसर पर मेयर श्री सुनील उनियाल गामा, विधायक श्री खजान दास, नगर आयुक्त श्री मनुज गोयल, श्री अनिल गोयल उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]