Connect with us

उत्तराखण्ड

हरिद्वार : DM के निर्देश पर SDM मनीष सिंह ने की बड़ी कार्रवाई, राज्य के सबसे बड़े तेल चोर गिरोह का किया भंडाफोड़

हरिद्वार 21 अक्टूबर 2024– जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह को गुप्त सूचना मिली कि चिड़ियापुर के पास निर्माणाधीन अंडर बायपास के नज़दीक लम्बे समय से अवैध गतिविधियों का संचालन हो रहा है। जिसपर जिलाधिकारी ने तत्काल उप जिलाधिकारी मनीष सिंह और पूर्ति विभाग के अधिकारी रवि सनवाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर कार्यवाही शुरू की उप जिलाधिकारी ने तत्काल पूरी कार्यवाही को अंजाम दिया। उप जिलाधिकारी ने मुखबिर द्वारा बताई गई लोकेशन पर पहुंचकर भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेट के टैंकर्स से लम्बे समय चल रही तेल चोरी करते हुए 2 व्यक्तियों को मौके पर ही पकड़ा जबकि लगभग 8 व्यक्ति मौके से फरार हो गए। पकड़े गए व्यक्ति कलम सिंह रावत तथा कमल सिंह है। छापेमारी के दौरान तथा मुखबिर की सूचना के आधार पर यह तथ्य सामने आया कि कोई वर्षों से इस क्षेत्र में तेल चोरी का धंधा चल रहा है। प्रत्येक दिन नजीबाबाद से निकल कर लालढांग को जाते समय तेल चोरी करते थे। मौके से भारत पेट्रोलियम के दो टैंकर तथा 6 मोटर साइकिल, तेल चोरी करने का सामान, तेल के ड्रम बरामद हुए हैं। पकड़े गए व्यक्तियों तथा समान पुलिस के हवाले कर दिया गया है,

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]