Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- कमिश्नर दीपक रावत के निर्देश पर PHC से गायब डॉक्टर की जांच करेंगे CDO

हल्द्वानी में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने आज अपने कैंप ऑफिस में जनता दरबार लगाया। जिसमें बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों की जन समस्याओं को सुना और उसका मौके पर निस्तारण किया। इस दौरान जनता दरबार में ओखलडूंगा स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर द्वारा पिछले एक महीने गायब रहने और स्वास्थ्य विभाग की उपस्थिति पंजिका पर वार्ड बॉय द्वारा किए जा रहे हस्ताक्षर के मामले में भी कमिश्नर दीपक रावत ने आज सीएमओ, डॉक्टर और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को तलब किया था।

जहां पर उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर को डॉक्टर और सीएमओ को दिखाया, जहां पर उसके हस्ताक्षर और पिछले जुलाई और अगस्त के महीने में डॉक्टर द्वारा की गई ड्यूटी के बारे में जानकारी ली, डॉक्टर द्वारा भी अपना पक्ष रखा गया है। हालांकि कमिश्नर दीपक रावत डॉक्टर द्वारा रखे गए पक्ष से संतुष्ट नहीं है। ऐसे में उन्होंने उपस्थिति पंजिका में डॉक्टर के हस्ताक्षर की जांच करने के साथ ही डॉक्टर की उस दौरान सभी लोकेशन को चेक करने के निर्देश दिए हैं और इस मामले की जांच सीडीओ द्वारा करने के निर्देश दिए हैं, वही कमिश्नर दीपक रावत ने सीएमओ को निर्देश दिए है की सभी सरकारी हस्पिटलों में डॉक्टर और स्टाफ की एटेंड्स बायोमेट्रिक की जाए।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]