Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तरकाशी- सीएम धामी के निर्देश पर सिलक्यारा में तैनात अधिकारियों ने संभाला मोर्चा

उत्तरकाशी में सिलक्यारा टनल हादसे में फंसे मज़दूरों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान में राहत बचाव के विभिन्न कार्यों को गति देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर तैनात अधिकारियों मनीष कुमार सिंह और तेजबल सिंह, डॉ0 अखिलेश मिश्रा ने कल दिनांक 20 नवंबर को सिलक्यारा पहुंच कर राहत बचाव कार्यों में जुट गए हैं।

हमारे सूत्रों ने देर रात 10 बजे सिलक्यारा से यह रिर्पोट दी कि संबन्धित अधिकारी इस समय भी स्थल पर मौजूद रहकर कानून व्यवस्था, टनल मे चल रहे बचाव कार्यो के साथ साथ टनल में फंसे मज़दूरों के परिजनों से से मुलाकात कर उनका हालचाल और उनकी जरूरतों के बारे में जाना। सभी परिजनों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रशंसा करते हुए उत्तराखंड सरकार द्वारा दी जा रही व्यवस्थाओं पर धन्यवाद ज्ञापित किया। यहां बताते चले कि इन तैनात अधिकारियों के बाढ़, दंगा, कोविड जैसी आपदाओं में उनके अच्छे प्रबंधन के ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए उनको यहां तैनाती की गई है।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]