Connect with us

उत्तराखण्ड

नैनीताल- दिल्ली से घूमने आए पर्यटकों की कार में लगी आग, बाल बाल बचे पर्यटक… (वीडियो)

नैनीताल के भीमताल में एक मर्सिडीज़ कार में आग लगने से वह पूरी तरह से स्वाहा हो गई। दिल्ली से घूमने आए पर्यटक अपने दोस्त की मर्सडीज कार मांगकर लाए थे, जिसमें अब कुछ नहीं बचा। आपको बता दें भीमताल में रात स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देकर बताया कि दीपक टेंट हाउस के समीप एक कार में आग लग गई है।

भीमताल में फायर सर्विस की गाड़ी नहीं होने के कारण नैनीताल से फायर ब्रिगेड की गाड़ी मंगवाई गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ी समय से नहीं पहुंची, जिसके कारण कार धूं धूं का जलती रही। दिल्ली निवासी पर्यटक रोहित ने बताया कि उन्होंने गाड़ी को भीमताल के दीपक टेंट हाउस के समीप खड़ी की थी। कार सवार पर्यटकों का कहना है कि कार आग से पूरी तरह जल गई है, लेकिन आग बुझाने के लिए समय से फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं पहुंच पाई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]