Connect with us

आध्यात्मिक

नैनीताल: कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने किया नंदा सुनंदा महोत्सव का शुभारंभ, शहरवासियों से की यह अपील

नैनीताल: कुमाऊं आयुक्त एवं मुख्यमंत्री उत्तराखंड के सचिव दीपक रावत बुधवार सांय श्री माँ नंदा सुनंदा महोत्सव में पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने नैयना देवी मंदिर में सांयकालीन आरती में भाग लेकर पूजा-अर्चना की और मेले का भी निरीक्षण किया।कुमाऊं आयुक्त ने कहा कि नंदा महोत्सव पर नैनीताल नगर का वातावरण अद्भुत और दर्शनीय हो जाता है, और इसकी पौराणिक महत्ता मानस खंड से जुड़ी हुई है। उन्होंने बताया कि मेले की व्यवस्थाएं हर वर्ष और अधिक बेहतर हो रही हैं।दीपक रावत ने नगर को बेहतर बनाने के लिए चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी, जिनमें पार्किंग व्यवस्था, ड्रेनेज सिस्टम, और कूड़ा निस्तारण जैसी परियोजनाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन इन पर गंभीरता से कार्य कर रहा है। अंत में, उन्होंने महोत्सव को और अधिक भव्य एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए लोगों से सहयोग की अपील की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in आध्यात्मिक

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]