Connect with us

उत्तराखण्ड

देहरादून – सीएम धामी के शानदार नेतृत्व के चलते ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 3 लाख 50 हज़ार करोड़ से अधिक के हुए एमओयू …

उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दूसरे दिन समापन के बाद मीडिया सेंटर में सचिव मुख्यमंत्री, डॉ. आर मीनाक्षी सुंदरम और सचिव उद्योग डॉ. विनय शंकर पांडेय ने संयुक्त रूप से मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान सचिव डॉ. आर मीनाक्षी सुंदरम ने बताया कि तीन माह पूर्व शुरू हुए “डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड” अभियान में सरकार द्वारा देश के विभिन्न महानगरों समेत विदेश में भी चार रोड शो आयोजित किए गए। जिसमें अब तक 3 लाख 50 हज़ार करोड़ से अधिक के एमओयू साइन किए जा चुके हैं।
उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त निवेशकों द्वारा दो दिन के समिट के दौरान बेहद उत्साह दिखाया गया। समिट में 20 से अधिक देशों के ब्रांड एंबेस्टर/ प्रतिनिधि/ उद्योगपति मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि इस समिट के दौरान ₹44 हज़ार करोड़ की ग्राउंडिंग अब तक हो चुकी है। सचिव उद्योग विनय शंकर पांडेय ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में सरकार का “ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट” के आयोजन को लेकर जहां एक ओर निवेश पर फोकस था वहीं दूसरी ओर प्रदेश में रोज़गार सृजन भी प्राथमिकता थी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इस दिशा में बेहद सकारात्मक दृष्टिकोण से आगे बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार इन एमओयू की ट्रैकिंग के लिए उद्योग मित्रों की भी नियुक्ति कर रही है। यह उद्योग मित्र बाकी एमओयू की ग्राउंडिंग में निवेशकों और सरकार के बीच सेतु के रूप में कार्य करेंगे।
सूचना महानिदेशक श्री बंशीधर तिवारी ने समस्त मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आगामी 10 और 11 दिसंबर को भी FRI में स्कूली छात्रों और आम जानता के लिए ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का एग्जीबिशन एरिया खुला रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]