Connect with us

उत्तराखण्ड

बाजपुर के लिए मंत्री यशपाल आर्य की बड़ी सौगात, बनेगा 85 लाख का ऑक्सीजन प्लांट…

बाजपुर। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बीच ऑक्सीजन की बढ़ती मांग ने यह बता दिया है कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने की आवश्यकता है। इस क्रम में कई संगठन और सामाजिक कार्यकर्ता के साथ ही विधायक व नेता अपने-अपने स्तर से मदद कर रहे हैं। इन्हीं में एक हैं कैबिनेट मंत्री यशपाल सिंह आर्य। जिनके अथक प्रयासों से बाजपुर में 85 लाख लागत का ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण होने जा रहा है।
प्लांट के लिए जमीन फाइनल हो गई है। साथ ही बिजली विभाग की ओर से यहां 75 KV का ट्रांसफार्मर भी स्थापित कर दिया है। इस प्लांट में 400 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन का उत्पादन किया जाएगा। बजाज कंपनी को प्लांट बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। करीब एक महीने में प्लांट तैयार होने की उम्मीद है। बाजपुर के साथ ही आसपाल के इलाके के लोगों को भी इसका लाभ मिल सकेगा।

Continue Reading
You may also like...

टॉप की ख़बर उत्तराखंड तथा देश-विदेश की टॉप ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]