Connect with us

उत्तराखण्ड

लमगड़ा – प्राचीन कपिलेश्वर महादेव मंदिर पहुँचे कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत,पूजा-अर्चना कर जनपद एवं राज्य वासियों के सुख समृद्धि की कामना…

कमिश्नर कुमाऊं मण्डल दीपक रावत ने आज तहसील लमगड़ा के गुरेड स्थित प्राचीन कपिलेश्वर महादेव मंदिर का भ्रमण किया। कुमाऊं आयुक्त ने मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की तथा जनपद एवं राज्य वासियों की सुख समृद्धि की कामना । कुमाऊं आयुक्त ने मंदिर के बारे विभिन्न जानकारियां प्राप्त की। यहां क्षेत्रीय पुरातात्विक अधिकारी सीएस चौहान ने उन्हें मंदिर के इतिहास एवं विशेषताओं के बारे में अवगत कराया। कुमाऊं आयुक्त ने मंदिर की विशेषताओं की सराहना करते हुए क्षेत्रीय पुरातात्विक अधिकारी को निर्देश दिए कि इस मंदिर को संरक्षित करने एवं इसको पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने हेतु कार्य करें।

यहां स्थानीय लोगों ने भी आयुक्त को स्थानीय समस्याओं से अवगत कराया जिस पर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

यहां उपजिलाधिकारी जैंती/भनोली एनएस नगन्याल, जिला पर्यटन अधिकारी अमित लोहनी समेत अन्य उपस्थित रहे।।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]