Connect with us

उत्तराखण्ड

देहरादून: उत्तराखण्ड में 28 मार्च को ‘Earth Hour’ एक घंटे बंद रहेंगी लाइट

देहरादून: पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा बचत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उत्तराखण्ड शासन ने 28 मार्च, 2026 को ‘Earth Hour’ मनाने का निर्णय लिया है। इसके तहत रात्रि 8:30 बजे से 9:30 बजे तक प्रदेशवासियों से सभी गैर-जरूरी लाइट एवं विद्युत उपकरण बंद रखने की अपील की गई है।यह पहल WWF India, नई दिल्ली के पत्र के क्रम में संचालित की जा रही है। अभियान का उद्देश्य प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण, पर्यावरण संतुलन बनाए रखना तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करना है।राज्य सरकार ने प्रदेश के सभी नागरिकों से इस वैश्विक पर्यावरणीय अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया है। निर्धारित समयावधि के दौरान एक घंटे के लिए अनावश्यक विद्युत उपकरणों को बंद रखने की अपील की गई है, ताकि सामूहिक प्रयास से ऊर्जा बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश मजबूत हो सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]