Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी – बनभूलपुरा दंगे में घायल नगर निगम कर्मचारियों से मिले विधायक सुमित…

बनभूलपुरा क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व हुई हिंसा में घायल नगर निगम कर्मचारियों से हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने मुलाकात कर उनका हाल चाल जाना और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि आजादी से लेकर आजतक हल्द्वानी में कभी भी इस प्रकार की घटना नहीं हुई है यहाँ हमेशा अमन चैन और एकता का माहोल रहा हैं। कांग्रेस अहिंसा में विश्वास रखने वाली पार्टी है और इस प्रकरण में लिप्त जो भी दोषी हों उनके खिलाफ कानून के दायरे में कानूनी कार्यवाही हो और इस पूरे प्रकरण की सिटिंग जज की निगरानी में निष्पक्ष जाँच हो।इस दौरान मेरे साथ जिला कांग्रेस कमेटी नैनीताल के महामंत्री मलय बिष्ट, देवभूमि सफाई संघ के प्रदेश अध्यक्ष राहत मसीह, निवर्तमान पार्षद राधा आर्या, विक्रम रंधावा, हेमंत साहू, सुमित कुमार, अविनाश रंधावा, आयुष, कार्तिक, ब्रह्मपाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]