Connect with us

उत्तराखण्ड

खटीमा – सीएम पुष्कर धामी को रक्षाबंधन पर बहनों ने राखी बांधकर दिया अपना आशीष…

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को रक्षाबंधन के पावन पर्व पर बहनों ने उनके निजी आवास नगरा तराई, खटीमा में राखी बांधकर अपना आशीष दिया। इसके उपरांत मा0 मुख्यमंत्री ने कैम्प कार्यालय, लोहिया हेड में जनता से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनी। राज्य आंदोलनकारियों व उनके परिवारजनों ने राज्य आंदोलनकारियों के लिए 10% क्षैतिज आरक्षण के बिल पास होने पर मा0 मुख्यमंत्री जी का धन्यवाद देते हुए शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। तदोपरांत मा0 मुख्यमंत्री ने लोहिया हेड हेलीपैड पर इंटरलॉकिंग टाईल्स के निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। इस अवसर पर दर्जा राज्य मंत्री अनिल डब्बू, मंडी चेयरमैन नंदन सिंह खड़ायत, जिलाधिकारी उदय राज सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजुनाथ टीसी, मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, एसपी क्राइम चंद्रशेखर घोड़के, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, एसडीएम रविन्द्र बिष्ट सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]