Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड- बर्थडे पार्टी में टशन दिखाना पड़ा भारी, कर डाली चार राउंड हवाई फायरिंग, अब ढूंढ रही पुलिस

जन्मदिन समेत कई पार्टियां लोग अलग-अलग अंदाज में मनाते हैं। लोग पर्यटक स्थलों पर जाकर मौज मस्ती करते है या फिर घर पर ही डीजे की धुन में थिरकते है। कभी-कभी जोश में वह होश भी खो बैठते है। ऐसा ही एक मामला उधम सिंह नगर जिले के दिनेशपुर में सामने आया है। जहां जन्मदिन की पार्टी में रिवाल्वर से चार राउंड फायरिंग कर दी। वीडियो इंटरनेट मीडिया में वायरल हो गया।

जिसके बाद पुलिस एक्शन में आयी और जांच शुरू कर दी। मामले में पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही फायरिंग करने वाले की तलाश शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को जिले में इंटरनेट मीडिया में एक वीडियो वायरल हुआ। घटना काशीपुर रोड सनसिटी होटल पप्पू ढाबे के पास की बताई जा रही है। जहां तीन-चार युवक जन्मदिन की पार्टी मना रहे हैं।

जिसके बाद यह वीडियो पुलिस तक पहुंच गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की गई। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि इस दौरान फायरिंग करने वाले युवक की पहचान दिनेशपुर नेता नगर निवासी मनमोहन सिंह बल पुत्र जगवीर सिंह बल के रूप में हुई है। जिसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश की जा रही है।

टॉप की ख़बर उत्तराखंड तथा देश-विदेश की टॉप ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]