Connect with us

उत्तराखण्ड

देहरादून – पीसीएस एसोसिएशन के वार्षिक अधिवेशन में सीएम धामी ने थपथपाई अधिकारियों की पीठ…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में उत्तराखण्ड प्रान्तीय सिविल सेवा (कार्यकारी शाखा) संघ के वार्षिक अधिवेशन में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग कर संघ की वार्षिक पत्रिका ‘आरोही’ का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी सरकार के प्रमुख अंग हैं, जब आपके द्वारा जनहित में सराहनीय कार्य किये जाते हैं, तो इससे सरकार के प्रति जनता का विश्वास बढ़ता है। सरकार, अधिकारी और जन सामान्य के बीच एक सेतु का कार्य करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड को श्रेष्ठ राज्यों की श्रेणी में लाना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। सिलक्यारा ऑपरेशन, इन्वेस्टर समिट के आयोजन, अतिक्रमण हटाने एवं सरकार द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न अभियानों में हमारे इन अधिकारियों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
इस अवसर पर आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पांडेय, उत्तराखण्ड प्रान्तीय सिविल सेवा (कार्यकारी शाखा) संघ के अध्यक्ष गिरधारी सिंह रावत, उपाध्यक्ष डॉ. ललित नारायण मिश्रा, प्रताप शाह, पी. सी. दुमका एवं पीसीएस एसोसिएशन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]