Connect with us

अलर्ट

हल्द्वानी- शेर नाले में बहा व्यक्ति, तलाश में जुटी पुलिस और एसडीआरएफ…

पहाड़ों पर लगातार मूसलाधार बारिश जारी है, ऐसे में मैदानी क्षेत्र में भी बाढ़ का खतरा लगातार बढ़ रहा है, भारी बारिश के चलते हल्द्वानी के चोरगलिया क्षेत्र में आने वाले शेर नाले में एक व्यक्ति बह गया है। जिसकी खोजबीन में एसडीआरएफ की टीम लगी हुई है, बताया जा रहा है कि सुबह तीन बजे दानी बंगर गौलापार निवासी व्यक्ति टेंपो से जा रहा था, कि अचानक पानी का तेज बहाव आया, जिसमें वह फंस गया, और वह थोड़ी देर बाद बाहर निकल कर आगे चला गया था लेकिन

व्यक्ति जिस टेंपो में था जिसमें उसका मोबाइल छूट गया, वह अपना मोबाइल निकलने के लिये दोबारा से गया और अपना मोबाइल निकालने लगा, ऐसे में पानी की तेज बहाव में व्यक्ति बह गया, व्यक्ति की बहने की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई, जिसके बाद चोरगलिया थाना पुलिस और एसडीआरएफ द्वारा व्यक्ति की तलाश की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in अलर्ट

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]