Connect with us

भीमताल विधानसभा में कांग्रेस को लग सकता है बड़ा झटका, जानिए क्या है वजह।

इलेक्शन 2022

भीमताल विधानसभा में कांग्रेस को लग सकता है बड़ा झटका, जानिए क्या है वजह।

विधानसभा चुनाव से पहले भीमताल क्षेत्र में कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है, भीमताल नगर पंचायत के अध्यक्ष देवेंद्र चुनौतिया जल्द अपना इस्तीफा पार्टी हाईकमान को दे सकते हैं, देवेन्द्र चुनौतिया ने फोन से जानकारी देते हुए बताया की नगर पंचायत चुनाव के दौरान कांग्रेस के कई नेताओ ने पार्टी और उनके खिलाफ काम किया था।

इसके बाद पार्टी ने उनको 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया था, लेकिन विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पार्टी ने उनको एक बार फिर से वापसी कराने के साथ ही प्रदेश में पद देकर नगर पंचायत अध्यक्ष को आहत करने काम किया है। देवेन्द्र चुनौतिया ने कहा कि इस संबंध में उनकी बात उत्तराखंड कांग्रेस के प्रभारी देवेंद्र यादव, यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास, प्रभारी प्रदीप सूर्या समेत पार्टी के कई अन्य नेताओं से इस संबंध में बात हुई है, लेकिन उनको पार्टी की तरफ से कोई रिस्पांस नहीं मिला।

टॉप की ख़बर 👉  हल्द्वानी- श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के होली मिलन समारोह में जमकर थिरके नेता और अधिकारी (वीडियो)

ऐसे में वह जल्द अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे सकते हैं, हम आपको बता दें कि भीमताल नगर पंचायत के अध्यक्ष देवेन्द्र चुनौतिया का भीमताल शहर में काफी प्रभाव है, ऐसे में विधानसभा चुनाव से पहले उनके इस्तीफे से पार्टी को बहुत बड़ा नुकसान हो सकता है।

टॉप की ख़बर उत्तराखंड तथा देश-विदेश की टॉप ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in इलेक्शन 2022

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]

To Top