Connect with us

उत्तराखण्ड

पत्नी के सीने पर पति ने चाकू से किए कई वार, पत्नी की मौत, पति गिरफ्तार

पति ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया, मामला उत्तराखण्ड के हरिद्वार जिले के रुड़की का है, जहां सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के ढंढेरा में आज अमन नाम के एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पिंकी के सीने में चाक़ू मारकर उसे घायल कर दिया जिस कारण पिंकी गंभीर रूप से घायल हो गई जिसके बाद आनन फानन में पिंकी को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ पर डॉक्टर ने पिंकी को मृत घोषित कर दिया है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।

सूत्रों के अनुसार ढंढेरा निवासी अमन का अपनी पत्नी पिंकी के साथ घरेलु विवाद चल रहा था, जिसके चलते पिंकी कुछ दिन से अपने मायके गई हुई थी। आज जैसे ही पिंकी घर पहुंची तो अमन ने उस पर अचानक ही चाक़ू से हमला कर दिया, इस हमले में चाक़ू पिंकी के सीने में लग गया, जिसके बाद पिंकी गंभीर रूप से घायल हो गई, आसपास के लोगो ने 108 एम्बुलेंस को सूचना दी, पत्नी पिंकी को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ पर डॉक्टर ने पिंकी को मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद पिंकी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया, पुलिस ने तत्काल आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया, पुलिस अब आरोपी पति से पूछताछ कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]