Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड- होटल में पत्नी को प्रेमी के साथ पति ने रंगे हाथ पकड़ा, फिर हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, पुलिस सभी को ले गई थाने…

उत्तराखंड में एक कारोबारी ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ रंगे हाथ होटल में पकड़ लिया। फिर क्या था कारोबारी का पारा गरम हो गया और वही मौके पर हंगामा शुरू हो गया। मौके से होटल प्रबंधन ने पुलिस को इसकी सूचना दी गई, हंगामा देख पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई और मामले में बीच बचाव किया।

कुछ समय बाद पुलिस द्वारा आपस में विवाद सुलझाने की सलाह देकर घर भेज दिया गया। पूरा मामला देहरादून के नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र का है, जहां एक कारोबारी अपनी पत्नी की तलाश करते हुए नेहरू कॉलोनी क्षेत्र के एक होटल में पहुंचा था। वहां उन्होंने पत्नी को एक सख्श के साथ देखा तो वह आग बबूला हो गए। पता चला कि जिस सख्श के साथ उनकी पत्नी आई थी, वह सेना का कर्नल है, जो की दोनों एक दूसरे को 25 वर्षों से जानते हैं।

मामला इतना बढ़ गया की होटल प्रबंधन द्वारा पुलिस को मौके से सूचना दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची, पुलिस ने किसी तरह मामले को सुलझाया, जिसके बाद दोनों पक्ष थाने से चले गए। बताया जा रहा है कि महिला कर्नल के साथ लंबे समय से अलग-अलग होटलों में रह रही थी। कारोबारी ने खूफिया ढंग से पूरी जानकारी जुटाई। वही इस मामले में महिला का प्रेमी कर्नल ने कहा कि उसकी महिला से पुरानी पहचान है। परिचित की तरह उसने मिलने के लिए महिला को होटल में बुलाया था। जबकि, महिला के पति ने इस सवाल उठाए। पुलिस ने किसी तरह मामला सुलझाया जहां कारोबारी पत्नी को अपने साथ घर ले गया, घटना के बाद पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]