Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- हार्डवेयर और स्पोर्ट्स शोरूम में लगी भीषण आग, एक करोड़ से ऊपर का माल जलकर हुआ खाक

हल्द्वानी में आज तड़के सुबह एक हार्डवेयर और उसके ऊपर दो मंजिले में बने स्पोर्ट्स शोरूम में आग लग गई। यह छड़ायल नयाबाद पर स्थित रकसिया नाले के पास आग लगी है। जिसके चलते दोनों ही दुकानों का एक करोड़ 6 लाख की रकम का सामान जलकर खाक हो गया, सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। जहां पर उनके द्वारा बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया गया।

बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी है, फिलहाल आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है और स्थिति नियंत्रण में है, हार्डवेयर की दुकान में करीब एक करोड़ का माल जलकर खाक हुआ है, तो वहीं स्पोर्ट्स शोरूम में 6 लाख का माल भी पूरी तरह से जल गया है। सीओ हल्द्वानी भूपेंद्र धोनी ने बताया की आग लगने का कारण प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट लग रहा है, लेकिन इस पूरे मामले की जांच भी की जाएगी और जो भी तथ्य आग लगने के होंगे उसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]