Connect with us

अलर्ट

हल्द्वानी- काठगोदाम कलसिया नाले ने मचाई तबाही, ध्वस्त किए कई मकान, भय के माहौल में काटी रात

नैनीताल जिले में लगातार हो रही भारी बारिश का असर हल्द्वानी के काठगोदाम क्षेत्र में सबसे अधिक हुआ है कल शाम से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते कलसिया नाला पूरी तरह से उफान पर आ गया। कलसिया नाले के आसपास कई मकानो को काफी खतरा हो गया है, तो वहीं कई मकान ध्वस्त भी हुए हैं। लेकिन पुलिस और प्रशासन द्वारा उन लोगों को समय से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया था और उनके खाने पीने के इंतजाम भी प्रशासन और पुलिस द्वारा किए गए थे,

काठगोदाम में सबसे अधिक नई बस्ती, बद्रीपुरा समेत गौला बैराज के आसपास नुकसान हुआ है, वहां के लोगों का कहना है कि आज तक उन्हें कलसिया नाले का रौद्र रूप इतना था, आज तक किसी ने नहीं देखा, उन्होंने अपनी आप बीती बताते हुए कहा की कलसिया नाले ने भयभीत कर दिया जिसके वजह से हर जगह सिर्फ चीख पुकार मच गई, भय के माहौल के बीच सिर्फ भागो भागो की आवाज ही सुनाई आ रही थी, प्रशासन और पुलिस लोगों को घरों से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रहे थे, लेकिन उनके मन में अभी भी भय बना हुआ है, कि उनके घरों में आई दरार या जिनके घर ध्वस्त हो गए हैं उनका क्या होगा, ऐसे में पीड़ितों ने मांग करते हुए कहा की सरकार और प्रशासन उन्हें मुआवजे के साथ ही उनको घर को कैसे बचाया जाए इस पर काम करे।

वही सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया की अतिवृष्टि के चलते हालात बिगड़े हैं, काठगोदाम क्षेत्र के कलसिया नाले के उफान पर आने के चलते नई बस्ती, बद्रीपुर और गौला बैराज की तरफ काफी नुकसान हुआ है, कई मकानों में दरारें आई हैं, कई ध्वस्त हो गए है ऐसे में वहां रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। उनके खाने-पीने के इंतजाम भी किए गए हैं, स्थाई समाधान निकालने के लिए जिला स्तर पर प्रयास किया जा रहे हैं,

साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की है कि जब बरसात हो या नदी नाले उफान पर हों, उस स्थिति में कोई भी एक जगह से दूसरी जगह पर ना जाएं, किसी को भी कोई जरूरत या दिक्कत हो वह प्रशासन को सूचना दे सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in अलर्ट

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]