Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- महिला दुकानदार से बीड़ी को लेकर हुआ विवाद, फिर युवक ने ऐसे की हत्या, एसएसपी ने किया खुलासा

Haldwani news हल्द्वानी कोतवाली पुलिस और एसओजी ने 4 मई को मोटाहल्दु के पास नंदी देवी हत्याकांड का खुलासा करते हुए उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के हत्या आरोपी मनोज पूरी को गिरफ्तार कर लिया है और आरोपी से हत्या में प्रयुक्त हथोड़ा और मृतका का मोबाइल सहित अन्य सामग्री भी बरामद कर ली है।

एसएसपी पंकज भट्ट ने खुलासा करते हुए बताया कि महिला की की परचून की दुकान है और आरोपी 4 मई को दोपहर में महिला से बीड़ी लेने गया था, तो उस समय हत्यारोपी की महिला से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। जिसका बदला लेने के लिए रात में आरोपी ने महिला के घर में जाकर उसकी हत्या कर दी। एसएसपी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज ना होने के कारण मुखबीर तंत्र को एक्टिवेट कर लगभग 100 लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस हत्यारोपी तक पहुंची है। पुलिस के इस खुलासे पर एसएसपी पंकज भट्ट ने 5000 के इनाम की घोषणा की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]