Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- महिला को फोटो खिंचवाना पड़ा भारी, गौला नदी के तेज बहाव में बही…मौत

हल्द्वानी के काठगोदाम क्षेत्र में एक महिला गौला नदी के तेज बहाव में बह गई और उसकी मौत हो गई है। महिला की उम्र 24 वर्ष है जो की काठगोदाम बैराज से आगे रेलवे लाइन को जाने वाली नहर की ओर बहते हुए पानी के तेज बहाव में बह गई। बताया जा रहा है कि महिला फोटोग्राफी और वीडियो बनाने के लिए पानी में उतरी इसी दौरान पानी का तेज बहाव महिला को बहा ले गया। इस दौरान महिला की मौत हो गई।

जिसकी सूचना मिलने पर एसडीआरएफ, काठगोदाम थाना पुलिस और जल पुलिस मौके पर पहुंची, महिला को खोजने का बहुत प्रयास किया गया, लेकिन काफी देर बाद महिला का शव शीशमहल के पास मिला, फिलहाल पुलिस ने महिला के शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, महिला अपने किसी रिश्तेदार के पास काठगोदाम क्षेत्र में आई थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]