Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: रेलवे की लापरवाही,टांडा रेलवे क्रॉसिंग पर खतरनाक गड्ढे देख कमिश्नर दीपक रावत ने किया औचक निरीक्षण

हल्द्वानी से रुद्रपुर को जोड़ने वाले दिल्ली हाईवे पर टांडा रेलवे क्रॉसिंग के पास रेलवे की लापरवाही से बने गहरे गड्ढे कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने तत्काल ब्रिडकुल के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर सड़क का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सामने आया कि रेलवे क्रॉसिंग के पास सड़क पर बने गड्ढों को भरने की जिम्मेदारी रेलवे की है, लेकिन अब तक ठेकेदार का चयन न होने के कारण मरम्मत कार्य शुरू नहीं हो सका है। इससे इस मार्ग पर चलने वाले वाहनों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और दुर्घटना का खतरा भी लगातार बना हुआ है। कमिश्नर ने बताया कि पूर्व में ब्रिडकुल द्वारा इस सड़क पर हॉट मिक्स का कार्य किया गया था, और अभी ब्रिडकुल ने पीडब्ल्यूडी को हैंड ओवर नहीं किया है, कमिश्नर दीपक रावत ने पीडब्ल्यूडी विभाग को निर्देश दिए हैं कि वह रेलवे से जल्द एनओसी प्राप्त कर सड़क की मरम्मत का कार्य तत्काल शुरू करें, ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना को रोका जा सके। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है, जिससे इस व्यस्त मार्ग पर आवागमन सुरक्षित हो सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]