Connect with us

उत्तराखण्ड

देहरादून: चारधाम यात्रा यातायात प्रबंधन की जिम्मेदारी एक बार फिर लोकजीत सिंह के कंधों पर, जारी किया आदेश

देहरादून: चारधाम यात्रा 2026 के सफल और सुचारु संचालन को लेकर पुलिस मुख्यालय ने एक बार फिर जिम्मेदारियों का पुनर्विन्यास किया है। इस बार यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए अनुभवी पुलिस अधीक्षक (यातायात) लोकजीत सिंह को फिर से अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।पुलिस महानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र के पर्यवेक्षण में चारधाम यात्रा-2026 और कुम्भ मेला-2027 के संचालन हेतु गठित सेल में आंशिक संशोधन किया गया है। इसके तहत सरदार पटेल भवन स्थित चारधाम कंट्रोल रूम को और अधिक सुदृढ़ करते हुए अधिकारियों की तैनाती की गई है।संशोधित आदेश के अनुसार, लोकजीत सिंह के साथ सीओ CBCID ओशिन जोशी, निरीक्षक राकेश गुंसाईं और निरीक्षक राकेश शाह समेत विभिन्न इकाइयों के अधिकारियों को चारधाम सेल में शामिल किया गया है। इसके अलावा पीएसी, अभिसूचना और दूरसंचार इकाइयों के अधिकारी और कर्मचारी भी इस टीम का हिस्सा होंगे।पुलिस मुख्यालय का उद्देश्य यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक प्रबंधन को अधिक प्रभावी बनाना है। साथ ही, आगामी कुम्भ मेला 2027 को ध्यान में रखते हुए भी अभी से व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं, ताकि बड़े स्तर के आयोजन को सुचारु रूप से संचालित किया जा सके।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]