उत्तराखण्ड
हल्द्वानी : चंदन हॉस्पिटल को दिल्ली में आयोजित सिक्स सिग्मा हेल्थकेयर एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026 में बेस्ट इमर्जिंग मल्टी सुपर-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल ऑफ द ईयर का मिला सम्मान…
चंदन हॉस्पिटल, हल्द्वानी को 25 अप्रैल, 2026 को नई दिल्ली में आयोजित सिक्स सिग्मा हेल्थकेयर एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026 में “Best Emerging Multi Super-speciality Hospital of the year” बेस्ट इमर्जिंग मल्टी सुपर-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल ऑफ द ईयर” के प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी, PVSM, AVSM, NM, चीफ ऑफ नेवल स्टाफ द्वारा चंदन हॉस्पिटल के सीईओ डॉ. परवेज अहमद को प्रदान किया गया। यह पुरस्कार अस्पताल द्वारा मरीजों को उच्च गुणवत्ता वाली, उन्नत एवं मरीज-केंद्रित सुपर-स्पेशियलिटी स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए दिया गया।
इस भव्य समारोह में सरकार, सशस्त्र बलों तथा फिल्म जगत की कई प्रमुख हस्तियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में देश के वास्तविक नायकों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें परमवीर चक्र विजेता योगेंद्र सिंह यादव, मुंबई पुलिस के मंगेश नाइक (26/11 मुंबई हमले के दौरान अजमल कसाब को जीवित पकड़ने के लिए प्रसिद्ध), दलवीर सिंह अहलावत (डीआईजी, बीएसएफ) तथा आईपीएस अधिकारी शाहिदा परवीन, जो जम्मू-कश्मीर में अपने साहसिक कार्यों के लिए जानी जाती हैं, सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति शामिल रहे।
इसके अतिरिक्त, फिल्म जगत की कई प्रसिद्ध हस्तियों ने भी समारोह की शोभा बढ़ाई, जिनमें राणा दग्गुबाती, हेमा मालिनी, जया प्रदा, राजपाल यादव, रंजीत, तथा प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर और दलेर मेहंदी सहित अन्य कलाकार उपस्थित रहे।
यह सम्मान चंदन हॉस्पिटल की तेज़ी से हो रही प्रगति, उन्नत चिकित्सा सुविधाओं, नैदानिक उत्कृष्टता और मरीजों के प्रति समर्पित सेवा भावना को दर्शाता है।





