उत्तराखण्ड
हल्द्वानी: अंक ज्योतिष से व्यापारिक सफलता की नई राह… अंक शास्त्री खुशबू कपिल का अनूठा मार्गदर्शन सत्र
हल्द्वानी: प्रतिस्पर्धा से भरे आधुनिक व्यापारिक माहौल में जहां कंपनियां डेटा और बाजार विश्लेषण पर निर्भर हैं, वहीं अंक ज्योतिष (Numerology) के माध्यम से करियर और बिजनेस को नई दिशा देने की एक दिलचस्प पहल सामने आई है। प्रख्यात अंक शास्त्री खुशबू कपिल ने एक विशेष सत्र आयोजित कर 15 कर्मचारियों को व्यक्तिगत रूप से मार्गदर्शन दिया। इस सत्र में खुशबू कपिल ने प्रत्येक कर्मचारी की जन्मतिथि और अंकों का विश्लेषण करते हुए उनके जीवन पर प्रभाव डालने वाले ग्रहों की स्थिति को समझाया। उन्होंने कर्मचारियों की आंतरिक क्षमताओं और कमजोरियों की पहचान कर उन्हें बेहतर तरीके से अपने कौशल का उपयोग करने की सलाह दी। मार्गदर्शन का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों को यह समझाना था कि वे अपने अंक के अनुसार अपने कार्य करने के तरीके में कैसे बदलाव ला सकते हैं, जिससे उनका व्यक्तिगत प्रदर्शन बेहतर हो और कंपनी के समग्र बिजनेस में भी वृद्धि हो सके। सत्र में शामिल कर्मचारियों ने इसे बेहद उपयोगी बताया। उनका कहना था कि इस तरह के सटीक और व्यक्तिगत मार्गदर्शन से उन्हें अपनी क्षमता को सही दिशा में इस्तेमाल करने का आत्मविश्वास मिला है। अंक ज्योतिष के माध्यम से प्रोफेशनल स्किल्स को निखारने की खुशबू कपिल की यह पहल न केवल नई सोच को दर्शाती है, बल्कि भविष्य में इस तरह के प्रयोगों के लिए एक प्रेरणा भी बन सकती है।





