Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : इंस्पिरेशन स्कूल की मेधावी छात्रा रमणिका जोशी ने सीबीएसई की 10वीं की परीक्षा में 98 प्रतिशत अंकों से साथ स्कूल, परिवार एवं क्षेत्र को किया गौरवान्वित

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा घोषित कक्षा X बोर्ड परीक्षा परिणाम में काठगोदाम स्थित इंस्पिरेशन सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल की मेधावी छात्रा रमणिका जोशी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार एवं क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।

रमणिका ने कुल 500 विषयवार प्रदर्शन में उन्होंने अंग्रेज़ी में 100, सामाजिक विज्ञान में 99 तथा अतिरिक्त विषय इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में 100 अंक प्राप्त किए। इस उल्लेखनीय परिणाम ने यह सिद्ध कर दिया है कि मेहनत, अनुशासन और समर्पण से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

रमणिका के पिताजी श्री मनमोहन जोशी, जो स्वयं इंस्पिरेशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता हैं, तथा माताजी श्रीमती नीलम जोशी, जो निर्मला कॉन्वेंट विद्यालय में अध्यापिका हैं, बेटी की इस उपलब्धि से अत्यंत प्रसन्न हैं।

रमणिका ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों, शिक्षकों तथा दादा-दादी, माता-पिता एवं चाचा-चाची के मार्गदर्शन को दिया है। भविष्य की योजनाओं के विषय में रमणिका ने बताया कि वह सिविल सेवाओं के माध्यम से समाज, विशेष रूप से जरूरतमंद लोगों की सेवा करना चाहती हैं।

रमणिका की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंधक श्री दीपक बलूटिया, डॉ. गीतिका बलूटिया, प्रधानाचार्य श्री अनुराग माथुर एवं उप-प्रधानाचार्या श्रीमती ममता तनेजा ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]