Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : वीकेंड ने बढ़ाई पर्यटकों की परेशानी, यातायात व्यवस्था हुई धड़ाम,लंबे जाम में फंसे पर्यटक, बोले अब कभी नहीं आयेंगे नैनीताल

हल्द्वानी: तीन दिन के लंबे वीकेंड के चलते नैनीताल, भीमताल, कैंची धाम समेत कुमाऊं के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। पर्यटकों की संख्या बढ़ने से हल्द्वानी से नैनीताल और भीमताल जाने वाले मार्गों पर यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। शुक्रवार से ही नैनीताल रोड पर वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। जाम की वजह से पर्यटकों को कुछ किलोमीटर का सफर तय करने में भी घंटों का समय लग रहा है। दिल्ली से आए कुछ पर्यटकों ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि अगर आधे घंटे का सफर चार से छह घंटे में पूरा हो रहा है तो ऐसे में पर्यटन स्थल तक पहुंचना बेहद मुश्किल हो गया है। कुछ पर्यटकों ने यहां तक कह दिया कि वे अब भीमताल की तरफ दोबारा आने से भी बचेंगे। हालांकि पुलिस प्रशासन की ओर से हल्द्वानी शहर से लेकर भीमताल और नैनीताल तक प्रमुख यातायात बिंदुओं पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है और यातायात को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके बावजूद पर्यटकों की भारी आमद के कारण कई स्थानों पर लंबा जाम लग रहा है। वीकेंड के चलते पूरे देश से पर्यटक नैनीताल जिले की ओर पहुंच रहे हैं, जिससे सड़कों पर वाहनों का दबाव लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था प्रशासन और पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]