Connect with us

हल्द्वानी- विजिलेंस ने रिश्वत लेते पकड़ा लेखाकार, विभाग में मचा हड़कंप…

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- विजिलेंस ने रिश्वत लेते पकड़ा लेखाकार, विभाग में मचा हड़कंप…

Haldwani news एसपी विजिलेंस प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में और पुलिस उपाधीक्षक विजिलेंस दीपशिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण में विजिलेंस टीम द्वारा हेम चन्द्र पाण्डे के नेतृत्व में शिकायतकर्ता राजेन्द्र सिंह मेहता पुत्र स्व0 शोबन सिंह मेहता निवासी गोसीकुआं थाना खटीमा जनपद उधम सिंह नगर, अध्यक्ष (श्री पूर्णागिरी देवभूमि उत्थान समिति) से स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्षय रोग के निदान हेतु उधम सिंह नगर के गांवों में नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से कराये गये,

प्रचार प्रसार आदि की धनराशि का भुगतान कर उसमें कमीशन की मांग करते हुए अभियुक्त अनिल जोशी पुत्र शेखर चन्द्र जोशी लेखाकार चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग रुद्रुपर जनपद उधम सिंह नगर उम्र 32 वर्ष निवासी हल्दूचौड़ निकट रेलवे क्रांसिंग थाना लालकुआं जनपद नैनीताल को रिश्वत की धनराशि रू 16000/- लेते हुए रंगे हाथों तथा अभियुक्त तपन कुमार शर्मा पुत्र स्व0 आर आर शर्मा उम्र 48 वर्ष अपर मुख्य चिकित्साधिकारी रुद्रपुर उधम सिंह नगर निवासी मौ0 पक्का कटरा कोतवाली आंवला जनपद बरेली उ0प्र0 हाल निवास सरकारी क्वाटर पुराना जवाहर लाल नेहरु चिकित्सालय इन्द्रा चौक के पास रुद्रपुर जनपद उधम सिंह नगर को रिश्वत की मांग करते हुए गिरफ्तार किया गया।

टॉप की ख़बर 👉  हल्द्वानी- एसडीएम मनीष ने संविधान दिवस की दिलाई अधीनस्थ कर्मचारियों को शपथ, कही यह बात।

आवश्यक कानूनी कार्यवाही कर धारा 7 भ्रष्ट्राचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) में मुकदमा पंजीकृत कर विशेष न्यायाधीश भ्रष्ट्राचार निवारण नैनीतला, हल्द्वानी की अदालत में 9 मई को प्रस्तुत किया जाएगा। शिकायतकर्ता द्वारा भ्रष्ट्राचार के विरुद्ध टोल फ्री नम्बर 1064 में भी शिकायत की गई थी, जिस पर जांच करते हुऐ आरोप सही पाए जाने पर ट्रैप टीम का गठन किया गया एवं ट्रैप की कार्यवाही की गई। ट्रैप टीम में अन्य सदस्य निरीक्षक मनोहर सिंह दसौनी, निरीक्षक विनोद कुमार यादव, हे0 का0 दीप जोशी, हे0 का जगदीश बोरा तथा का0 नवीन कुमार सम्मिलित रहे।

टॉप की ख़बर उत्तराखंड तथा देश-विदेश की टॉप ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]

To Top