Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- पारंपरिक फसलों को नई पहचान देगा श्री अन्न महोत्सव : हेमंत द्विवेदी

हल्द्वानी में आयोजित होने वाले ‘श्री अन्न’ महोत्सव को लेकर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी ने बताया की उत्तराखंड पहाड़ी राज्य के साथ साथ मोटे अनाज का उत्पादन के लिए जाना जाता है, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अथक प्रयासों से पारंपरिक मोटे आनाजों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से श्री अन्न महोत्सव की नीव रखी गई है। उन्होंने बताया की 7 और 8 अक्टूबर दो दिवसीय श्री अन्न महोत्सव में हजारों किसान प्रतिभाग कर रहे हैं।

जिसमें देश के गृहमंत्री अमित शाह समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री प्रतिभाग करने वाले हैं। प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी ने बताया की इस तरह के आयोजनों से न केवल मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि इससे किसानों को भी मोटे अनाजों से संबंधित आवश्यक जानकारियां प्राप्त होंगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन व दूरदर्शिता के कारण ही आज समस्त विश्व हमारे देश की परम्परागत फसलों के महत्व को समझ रहा है। भारत के प्रस्ताव पर ही ‘संयुक्त राष्ट्र संघ’ ने 2023 को अंतर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष घोषित किया था। वही उन्होंने कहा कि ‘श्री अन्न’ केवल खेती या खाने तक सीमित नहीं हैं, जहां श्री होता है वहां समृद्धि, समग्रता और विजय होती है।

यही वजह है की प्रधानमंत्री ने मिलेट्स को श्री अन्न की संज्ञा दी है। श्री अन्न भारत में समग्र विकास का माध्यम बन रहा है, जिससे गांव और गरीब जुड़ा है और अब देश का प्रत्येक नागरिक भी इससे जुड़ रहा है। साथ ही श्री अन्न फसलों में पौषणीय तत्व के साथ-साथ औषधीय गुण भी पाये जाते हैं। वही उन्होंने बताया की राज्य के लोकप्रिय मुख्यमंत्री पुष्कर धामी और कृषि मंत्री गणेश जोशी द्वारा लगाकर श्री अन्न महोत्सव कार्यक्रम को लेकर समीक्षा भी की जा रही है। प्रदेश प्रवक्ता ने कहा राज्य के पर्वतीय किसानों को इससे न सिर्फ आय में बढ़ोतरी हो रही है बल्कि मिलेट उत्पादों के उत्पादन के लिए किसान प्रोत्साहित भी हो रहे हैं।

वही महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन विधेयक) लोकसभा और राज्यसभा से पास होने के बाद उत्तराखंड के साथ साथ पूरे देश में जश्न का माहौल है। उन्होंने महिला आरक्षण को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद अदा करते हुए कहा कि लोकतंत्र में महिलाओं की भागीदारी के लिए भाजपा तीन दशक से कोशिश कर रही थी। इसे पीएम मोदी ने पूरा करके दिखाया है। वही उन्होंने कहा की जब केन्द्र में पूर्ण बहुमत की सरकार होती है, तो ऐसे ही मजबूत फैसले लिए जाते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]