Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- वृद्ध की पानी की टंकी में डूबकर हुई मौत, पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने भेजा शव

हल्द्वानी में अपने घर से घूमने निकले एक वृद्ध की निर्माणाधीन भवन के पास बनी एक पानी की टंकी में गिरने से मौत हो गई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां पुलिस ने वृद्ध के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है,

पूरा मामला मेडिकल चौकी क्षेत्र का है, जहां पर फार्म नंबर 3 रौला कॉलोनी के पास रहने वाले 65 वर्षीय भगवान दास अपने घर से घूमने के लिए निकले थे, जहां वह कुछ देर आगे बड़े और निर्माणाधीन भवन के पास बनी पानी की टंकी में गिर गए, मेडिकल चौकी प्रभारी हरिराम ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

परिजनों की ओर से पुलिस को कोई भी तहरीर नहीं दी गई है, लेकिन पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]